वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कमलनाथ अपनी पूरी राजनीतिक विरासत अपने बेटे नकुलनाथ को सौंपना चाह रहे हैं और इसी कड़ी में कल भोपाल बंगला पर सुबह से दोपहर तक प्रदेशभर के कांग्रेस समर्थकों का दीपावली मिलन के नाम पर जमावड़ा रहेगा। कांग्रेसी चाहते थे कि कमलनाथ भी इस मिलन में उनके साथ मौजूद रहे। कमलनाथ को 15 नवम्बर को दुबई जाना है इसलिए वे कल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। बड़े नाथ के नहीं शामिल होने के बावजूद युवराज के रूप में छोटे नाथ को बागडोर सौंपने की तैयारी अब नाथ समर्थकों ने कर ली है और कल प्रदेश के साथ इंदौर के भी नाथ समर्थक सुबह से भोपाल निकलना शुरू होंगे। कुल मिलाकर नाथ खेमा कल शक्ति प्रदर्शन करेगा और इसी शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस की आगे की राजनीति भी तय करेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



