शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

नए साल में होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

इंदौर की 9 विधानसभा क्षेत्रों में 25 लाख 36 हजार 870 मतदाता सूची को लेकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ। कल से यह कार्य शुरू हुआ, जो एक माह…

इंदौर की 9 विधानसभा क्षेत्रों में 25 लाख 36 हजार 870 मतदाता सूची को लेकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ। कल से यह कार्य शुरू हुआ, जो एक माह तक चलेगा और उसके बाद नए साल 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी होगी। हर मतदान केन्द्र पर बीएलओ बैठे हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और निरसन के लिए मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। शहर के अलावा जिले सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसी मुद्दे पर कलेक्टर कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची का वितरण भी किया गया। कुल 25 लाख 36 हजार 870 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12 लाख 75 हजार 964 पुरुष, 12 लाख 60 हजार 810 महिला तथा 96 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशियो 988 है। जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,209 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें देपालपुर में 358, इंदौर-1 में 387, इंदौर-2 में 356, इंदौर-3 में 202, इंदौर-4 में 325, इंदौर-5 में 437, महू में 362, राऊ में 403 तथा सांवेर में 379 मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदाता सूची में 11 दिसम्बर तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने या अन्य दावे आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेगी। दावे आपत्तियों का निराकरण 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। नाम जुड़वाने के आवेदन पत्र 6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जायेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 5