अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ, इंदौर केंद्रीय इकाई द्वारा अभय प्रशाल में दो दिवसीय उमंग दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन कल शुरू हुआ जो आज रविवार को रात तक जारी रहेगा। इस आयोजन में 150 से ज्यादा महिला उद्यमियों के कलेक्शन, गृह उद्योगों के स्वादिष्ट व्यंजन और युवाओं के स्टार्टअप आकर्षण बने हुए है। कल शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी ने किया था। प्रकाश भटेवरा, वीरेन्द्र जैन, खूबचंद कटारिया, स्नेह कटारिया, रेखा जैन, पूजा जैन, रेखा नानावटी ने इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


