स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में इंदौर को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस के द्वारा जिस तरह घेराबंदी की जा रही है उससे परेशान होकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की बचाव मैं उतरकर सामने आ गए हैं। महापौर के द्वारा आज सुबह एक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम को लेकर कांग्रेस के द्वारा आरोप लगाया जा रहे हैं। कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि यह शहर जितना हमारा है उतना ही उनका भी है। महापौर ने कहा कि यदि मुझ पर आरोप लगाना है तो चाहे जितने लगा लो लेकिन सफाई मित्रों के द्वारा की जा रही मेहनत पर सवाल या निशान मत लगाओ। इस वीडियो के घोषित होने के साथ में केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में किस शहर को कितने अंक मिले हैं यह भी सार्वजनिक कर दिया जाता है। इस बार अभी तक अंक तालिका जारी नहीं हुई है। हमें अंक तालिका जारी होने का इंतजार करना चाहिए। उसके पहले कांग्रेस को किसी तरह का विरोध प्रदर्शन और आरोप प्रत्यारोप नहीं करना चाहिए।
इस वीडियो में महापौर ने एक बार फिर दोहराया है कि अंक तालिका जारी होगी तो सबको यह मालूम पड़ जाएगा कि इंदौर पूरे देश में नंबर एक पर है। वन सिटी वन अवार्ड फार्मूले के तहत हमें स्वच्छता जोड़ी के दूसरे पुरस्कार पर ही रुकना पड़ा है। सुपर लीग में न केवल इंदौर को बल्कि अहमदाबाद और अन्य श्रेणी में पुरस्कार जीत चुके शहरों को भी शामिल नहीं किया गया है। कल रात को निगम आयुक्त की ओर से वीडियो जारी होने के बाद आज सुबह महापौर की ओर से भी वीडियो जारी कर जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है कि इंदौर अभी भी नंबर एक है। वैसे इसकी हकीकत उस समय ही सामने आएगी जब केंद्र सरकार के द्वारा अंक तालिका जारी कर दी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



