कल 26 अक्टूबर वाल्मीकि समाज द्वारा गांधी हॉल प्रांगण में शाम 5 बजे राज्य स्तरीय धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। निक्की करोसिया, भगवान दास करोसिया, शंकर चिंतामण ने बताया कि मीडिया से चर्चा में फोल्डर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि श्रमिक विकास संस्था द्वारा 1000 महिलाओं को निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटीपार्लर आदि ट्रेडों के रोजगार प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। घरेलू गैस बचत अभियान के तहत 200 महिलाओं को सोलर चूल्हे देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा। धर्म सभा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बस्ती-बस्ती सोलर प्लांट लगाने का संकल्प लिया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को समर्पित होगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रताप करोसिया, गौरव रणदिवे, प्रियंका कानूनगो, शंकर लालवानी, जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, सुमित मिश्रा, ड़ॉ. निशांत खरे, सावन सोनकर, सेम पावरी, राजेश सोंलंकी, सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


