बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विजयवर्गीय ने मालिनी गौड़ के साथ खाया खाना

सराफा एसोसिएशन के दीपावली मिलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मालिनी गौड़ ने एक टेबल पर भोजन किया। सांसद शंकर लालवानी पहले ही आकर निकल गए।

विजयवर्गीय ने मालिनी गौड़ के साथ खाया खाना

सराफा एसोसिएशन के मिलन में मंत्री के आगमन पर पहले हुई एकलव्य से मुलाकात, सांसद पहले आए और कुछ ही देरी में निकल गए

चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह कल नरसिंह मंदिर छत्रीबाग स्थित पोरवाल धर्मशाला में सुबह से दोपहर तक आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। राजनेताओं से कई गुना मीडिया कर्मी पहुंच गए थे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में पहुंचे तो उनकी मुलाकात शुरुआत में ही एकलव्यसिंह गौड़ और निर्मल वर्मा घुंघरु से हो गई थी। एकलव्य ने मंत्री से चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया। मंत्री विजयवर्गीय ने एकलव्यसिंह गौड़ से पूछा कि मालिनी भाभी आए हैं क्या, इस पर एकलव्यसिंह गौड़ ने कहा कि हां अंदर ही हैं। इस पर विजयवर्गीय ने मालिनी गौड़ से मिलने की इच्छा जाहिर की। विजयवर्गीय खुद आगे बढ़कर मालिनी गौड़ के पास पहुंचे और इस बीच एकलव्यसिंह गौड़ वहां से कहीं जाने के लिए रवाना हो गए थे।

सराफा दिवाली मिलन में एकलव्यसिंह गौड़ से मिलते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

विजयवर्गीय और मालिनी गौड़ एक ही टेबल पर भोजन के लिए बैठे। विजयवर्गीय लगातार चर्चा कर रहे थे। मालिनी गौड़ ज्यादा जवाब नहीं दे रही थीं, उन्हें कहीं जाना भी था इसलिए बमुश्किल 10 मिनट भोजन की टेबल पर कुछ भोजन कर वे विजयवर्गीय को कहकर निकल गईं। राउण्ड टेबल पर विजयवर्गीय ने पुरानी खानपान की बातें भी कीं। विजयवर्गीय और मालिनी गौड़ के बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

सराफा एसोसिएशन के दिवाली मिलन में एक टेबल पर भोजन करते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मालिनी गौड़

राउण्ड टेबल भोज पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, मीता रामबाबू राठौर, सोनू राठौर, निर्मल वर्मा, जीतू सोनी, महेश दलोत्रा, हुकुम सोनी, अजय लाहोटी, बसंत सोनी, अविनाश शास्त्री साथ बैठे और भोजन किया। गौड़ के जाने के बाद विजयवर्गीय का भोजन व्यापारियों के साथ चलता रहा। हंसी-मजाक भी होती रही।

सांसद शंकर लालवानी विजयवर्गीय के आने के पहले ही आकर चले गए थे। शंकर लालवानी ने भी सभी व्यापारियों को बधाई दी। लालवानी के साथ ज्वेलर्स संतोष वाधवानी भी मौजूद रहे।

सराफा एसोसिएशन के दिवाली मिलन में मौजूद व्यापारी और नेता

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 2