कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर द्वारा ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है, जिनमें देपालपुर ब्लॉक के प्रफुल्ल शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, विरेन्द्र रितोरिया, जसपाल सिंह, सुरेश पटेल, महू ब्लॉक के कपिल चौहान, सीमा सोलंकी, लोकेश धुलिया, कुणाल सोलंकी, धर्मेन्द्र ठाकुर, मलिक खान, सांवेर ब्लॉक के हिमांशु शर्मा, रामप्रसाद पंवार, रोहित गुर्जर, मनीष दांगी, मुश्ताक खान, जितेन्द्र राठौर, राऊ ब्लॉक के अनिल जिराती, सुभाष चौधरी को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



