शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

कांग्रेस नेता ने ली निर्वाचन की बैठक में आपत्ति

कल से मतदाता सूची को लेकर एक माह का अभियान निर्वाचन ने शुरू कराया और इधर कल कलेक्टर के निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ इसी मतदाता सूची पुनरीक्षण…

कांग्रेस नेता ने ली निर्वाचन की बैठक में आपत्ति
कलेक्टर कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने ली आपत्ति

कल से मतदाता सूची को लेकर एक माह का अभियान निर्वाचन ने शुरू कराया और इधर कल कलेक्टर के निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ इसी मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल हमेशा की तरह कल भी पहुंचे। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर एक माह तक चलने वाले अभियान पर चर्चा शुरू हुई। प्रारंभ में यह बताया कि 3209 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ ने बैठना शुरू कर दिया है। पांच नए पोलिंग बूथ और कम हुए बूथ की जानकारी भी दी गई। राऊ में 4 और सांवेर में 1 नया बूथ बनाया गया। वहीं विधानसभा 2, 4 और सांवेर के बूथ कम हुए उसकी जानकारी दी गई। कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी विधानसभा 5 के 95 बूथ जो जर्जर हो चुके हैं, उनको बदलने की बात भी कही थी, वे अभी नहीं बदले गए हैं।

पहले हुई बैठक की आपत्ति के मांगे मिनिट्स

बाकलीवाल ने यह भी कहा कि यह मुद्दा लगातार तीन निर्वाचन की बैठकों में उठाया गया। इस पर अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बैठक में आपकी सभी आपत्तियों को भोपाल भेज दिया गया है। इस पर भी बाकलीवाल ने आपत्ति ली कि आपने भोपाल मुख्य निर्वाचन को आपत्ति भेज दी है, आप मुझे गत तीनों मीटिंग के मिनिट्स दो और भोपाल जो शिकायत भेजी उसके प्रमाण दो। बाकलीवाल ने कहा कि मैंने 95 जर्जर बूथ की बदली की बात कही थी, वह आज तक कार्य में नहीं लाई गई। इसका मतलब है कि वह बात भोपाल तक नहीं गई है। अगर भोपाल तक बात जाती तो उसमें से ज्यादातर बूथ परिवर्तन होते।

बाकलीवाल ने युक्तिकरण की बात के बाद कहा कि एक बूथ पर तीन-तीन बीएलओ बैठाने की प्रक्रिया भी गलत है। यह भी कहा कि निर्वाचन को आप अधिकारी लोगों ने मजाक बना दिया है। इस पर भी यही कहा कि आपकी बात को भोपाल में रख दिया जाएगा। सीधे-सीधे बाकलीवाल ने यह भी चेतावनी दी कि अगर आपने जनता के हित की बात को नहीं सुना तो कांग्रेस जनता की बात को न्यायालय तक ले जाएगी, एक ही परिवार को तीन बूथ पर शिफ्ट करने का मुद्दा गलत है। बाकलीवाल ने लगातार 25 साल से प्रशिक्षण दे रहे डॉ. आरके पाण्डे की बदली नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। यही कहा कि क्या कोई दूसरा प्रशिक्षक नहीं मिला क्या, जबकि नियम अनुसार चुनाव आयोग ही अधिकारियों के तबादले नियम अनुसार करवा देता है। बाकलीवाल ने सीधा-सीधा प्रशिक्षक पाण्डे पर अंगुलियां उठाई और कहा कि पाण्डे हमेशा रटारटाया जवाब देते हैं। हम चाय-बिस्किट के लिए मीटिंग में नहीं आते हैं। एक सप्ताह में मिनिट्स की कॉपी नहीं दी तो कानूनी रूप से कांग्रेस न्यायालय जाएगी। बाकलीवाल ने कहा कि हर बूथ पर एसआईआर मुद्दे के बैनर लगाए जाए कि 2003 का मुद्दा समाप्त हो चुका है, जिससे मतदाताओं को जानकारी रहे और जो- जो कागजात चाहिए उनकी सूची भी फ्लेक्स पर लगाई जाए। बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। पिछली बैठकों में यह अधिकारी नहीं थे और आपत्ति ली गई थी उसी कारण मौजूद रहे। भाजपाइयों और अन्य दलों की भी चुप्पी से संजय बाकलीवाल की बातों में दम मिला। कुल मिलाकर कल की तकरार हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 3