शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

कांग्रेस आज शाम अहिल्या प्रतिमा पर बजाएगी झांझ-मजीरे

कांग्रेस का आरोप, सफाई में इन्दौर की पहचान डुबोई, निगम की व्यवस्था चरमराई, सोए राजनेता और अधिकारी को जगाने के लिए आयोजन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि नगर निगम अभी तक तो लगातार स्वच्छता में नम्बर-1 बना हुआ था। इन्दौर नगर निगम की व्यवस्थों चरमरा रही है इसी कारण इन्दौर शहर को सफाई में नम्बर-1का ताज नहीं मिला। इंदौर की पहचान डुबों देने के विरोध में कांग्रेस आज शाम 5 बजे राजबाडा पर झांझ मजीरे बजाएंगी और इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा की सोई हुई निगम परिषद को जगाने की कोशिश की जाएगी। चौकसे ने कहा कि आठ वर्षों तक स्वच्छता में देश का सिरमौर रहा इंदौर आज अपनी नंबर-1 की पहचान खो चुका है। लापरवाही में जनता के वोट से जीते जनप्रतिनिधि माहिर हो चुके है, निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण इन्दौर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई है। निगम परिषद से जुडे नेता नींद में सोए है, लापरवाह हो चुके है, इसी कारण कांग्रेस को आज झांझ मजीरे बजाकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बयान में कहा कि इन्दौर टूटी सडक और गड्डों में नम्बर-1 बना हुआ है। वहीं जहरीले पानी की समस्या में नंबर 1, घोटालों और भ्रष्टाचार में नंबर-1, गंदगी और कचरे में नंबर 1 तथा बदहाल सीवरेज व्यवस्था में नंबर-1 है। स्वच्छता में नंबर-1 का ताज गंवाने और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस झांझ-मंजीरे बजाकर सोए हुए महापौर को जगाने का प्रयास करेगी। उक्त पूर्ण जानकारी चिंटू चौकसे द्वारा दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 2