कांग्रेस नेता दीपक मलोरिया रानू के साथ कल भागीरथपुरा के रहवासी महापौर के दिल्ली से इन्दौर विमानतल पर आगमन के दौरान भागीरथपुरा में हुई 36 लोगों की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर पोस्टर लेकर पहुंचे थे। बात सभी शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते थे। रानू ने बताया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने रानू मलोरिया और रहवासियों को जबरन थाना पुलिस वाहनों में पहुंचाया, इनमें 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला गंगाबाई खूबचंद और 10 साल का मासूम बच्चा भी पुलिस थाना ले जाया गया था। मलोरिया ने कहा कि हम भागीरथपुरा में हुई दर्दनाक घटना में 36 लोगों की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर विमानतल पर महापौर के समक्ष पहुंचे थे, हम चाहते थे कि क्षेत्रीय विधायक भी वहां मिल जाएंगे और उन्हें ज्ञापन दे देंगे, लेकिन मांग के बदले में महापौर से मिलने की बजाय पुलिस ने थाना का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता और रहवासी भी थाना पहुंच गए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



