रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
इंदौर

सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के शुल्क का सड़क पर होगा विरोध – चौकसे

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि नगर निगम के द्वारा यदि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लगाया जाता है, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर…

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि नगर निगम के द्वारा यदि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लगाया जाता है, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। चौकसे ने बयान में कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व वाली नगर निगम की यह परिषद अपने कार्यकाल में पूरी तरह से फेल रही है। इस परिषद के कार्यकाल में सड़क के गड्ढे भरने तक का काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब इस परिषद के द्वारा अपने कार्यकाल में जो नगर निगम के खजाने को भ्रष्टाचार कर खाली कर दिया गया है उस खजाने को भरने के लिए सड़क पर पार्किंग करने पर शुल्क लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। चौकसे ने कहा कि यदि इस तरह का कोई भी काम नगर निगम के द्वारा किया जाएगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी। महापौर शहर की जनता को ना तो पानी दे पा रहे हैं और ना ही सड़क अच्छी कर पा रहे हैं। संपत्ति कर का शुल्क बढ़ाकर जनता पर टैक्स का भार डाला गया। उसके बाद अब सड़क पर पार्किंग पर शुल्क लगाकर एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम के द्वारा इस तरह का कोई शुल्क लगाया गया तो कांग्रेस जनता के हित में जनता के साथ जोरदार आंदोलन करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3