भाजपा से जुड़े युवा नेता अनुराग पाण्डया ने अपने निजी धन से राऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगुराडिया की मानसरोवर कॉलोनी में 30 लाख रु. की लागत से सड़क बनाने की घोषणा की, जिसका भूमिपूजन सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा ने किया। इस दौरान रूपेश मंडलोई, विनोद यादव, सुधीर गोस्वामी, मोनू अग्रवाल, आशीष सालवी सहित अन्य भी मौजूद थे। सभी ने युवा भाजपाई अनुराग पाण्डया के प्रयास की सराहना की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
