जिला कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्त़ीफे की मांग को लेकर लगातार कुछ दिनों से धरना, प्रदर्शन, रैली, नारेबाजी और पुतला दहन के आयोजन जिले से अलग-अलग तहसील और अन्य जगहों पर किए जा रहे है।
पिगडम्बर और महू गांव के बाद कल हातोद और बड़गोंदा ब्लॉक में पुतले फूंके गए। यह सभी आयोजन जिलाध्यक्ष विपिन वानखेडे के मार्गदर्शन में किए जा रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





