इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 85 वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, चुनावी आंकड़ों का तथ्यात्मक विश्लेषण करने तथा नागरिकों की स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनके निराकरण की दिशा में पहल करने के के लिए वार्ड स्तरीय कार्ययोजना एवं डेटा प्रबंधन व्यवस्था तैयार करने की योजना बनाई है। अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल के मार्गदर्शन में प्रस्तावित इस कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड की राजनीतिक, संगठनात्मक एवं नागरिक समस्याओं से संबंधित जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित कर उसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। कार्ययोजना के अंतर्गत वर्ष 2022 के इंदौर नगर निगम चुनाव के वार्डवार एवं उपलब्ध बूथवार परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा। इसमें प्रत्याशियों को प्राप्त मत, जीत-हार का अंतर, मतदान प्रतिशत तथा उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड का आधिकारिक अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड की वास्तविक चुनावी स्थिति को समझना, संगठनात्मक कमियों की पहचान करना तथा भविष्य की रणनीति के लिए तथ्य-आधारित आधार तैयार करना है। इसके साथ ही सभी 85 वार्डों में जमीनी सर्वेक्षण के माध्यम से नागरिकों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी एकत्रित की जाएगी। पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर, उद्यान तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को वार्डवार दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक समस्या के साथ उपलब्ध साक्ष्य, संबंधित विभाग, शिकायत की स्थिति, अब तक हुई कार्रवाई और लंबित निराकरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा। वार्ड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क, स्थानीय बैठकों और नागरिक समस्याओं पर की गई पहल की नियमित समीक्षा की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके लिए साझा डेटा शीट एवं समीक्षा डैशबोर्ड तैयार करने का प्रस्ताव है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किस वार्ड की जानकारी संकलित हुई है, किन आंकड़ों का सत्यापन बाकी है और किन समस्याओं के निराकरण के लिए आगे कार्रवाई आवश्यक है। इस कार्ययोजना का उद्देश्य केवल चुनावी आंकड़ों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में संगठन की सक्रियता बढ़ाना, नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित करना, स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण की प्रगति पर निगरानी रखना भी है। चिंटू चौकसे एवं संजय बाकलीवाल ने इस पहल के प्रस्तावित उद्देश्यों को संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, समन्वय और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
कार्ययोजना के औपचारिक अनुमोदन के बाद इसके क्रियान्वयन, जिम्मेदार पदाधिकारियों तथा समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव है। चिंटू चौकसे एवं संजय बाकलीवाल ने इस पहल के प्रस्तावित उद्देश्यों को संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, समन्वय और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्ययोजना के औपचारिक अनुमोदन के बाद इसके क्रियान्वयन, जिम्मेदार पदाधिकारियों तथा समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का लक्ष्य है कि सभी 85 वार्डों से प्राप्त सत्यापित तथ्यों और नागरिकों की वास्तविक समस्याओं के आधार पर संगठनात्मक कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






