बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों से मांगे आज शाम तक वोट रक्षक के नाम

दो दिन बाद होगी घोषणा

कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों से मांगे आज शाम तक वोट रक्षक के नाम

शहर कांग्रेस ने ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों की बैठक लेकर विगत दिनों निर्देशित किया था कि वे आज बुधवार की शाम तक हर बूथ पर वोट रक्षक का नाम दे दें। कल से फिर गांधी भवन से फोन कर नाम मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आज शाम तक सारे मंडलम अध्यक्षों को अपने-अपने वार्ड के अधीन आने वाले बूथ के रक्षकों के नाम देना है। इस मामले में चिन्टू चौकसे ने बताया कि दो दिन बाद शुक्रवार को 85 ही वार्ड के 2200 से अधिक बूथ रक्षकों की घोषणा कर दी जाएगी और फिर इनके माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराया जाएगा जो लोग यहां निवास नहीं कर रहे हैं या जो दिवंगत हो गए हैं उनके नाम अगर मतदाता सूची में हो तो वे भी हटवाए जाएंगे और जो 18 वर्ष के हो चुके हैं उनके नाम भी जुड़वाए जाएंगे, जिनके नाम गत मतदाता सूची से कटे थे अगर वे नाम सही है तो उन्हें भी जुड़वाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 3