पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शहबाज से जब पत्रकारों ने आतंकवाद और हाफिस सईद को लेकर सवाल किया तो वे भाग गए। यूएन हेडक्वार्टर से निकलते समय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पूछा गया, 'आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे? आप लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?'
पाकिस्तानी पीएम ने जवाब देने से इनकार कर दिया और हाथ से इशारा करते हुए भाग गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

