सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

लिंक रोड का 4 साल से अटका काम शुरू होने की जागी उम्मीद

भोपाल से हरी झंडी का इंतजार, पिछले दिनों उठी थी मांग

लिंक रोड का 4 साल से अटका काम शुरू होने की जागी उम्मीद

खजराना गणेश मंदिर से लेकर कनाड़िया रोड तक बनने वाली लिंक रोड का लंबे समय से कोर्ट स्टे के कारण अटका निर्माण कार्य अब जल्द दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। कहा जा रहा है कि भोपाल से हरी झंडी मिलने के बाद आने वाले दिनों में बेहद जल्द लंबे समय से अटका निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की तैयारी है। जिसको लेकर एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है।

विकल्प के रूप में मिलेगा नया रास्ता-गौरतलब

है कि करीब 10 करोड रुपए की लागत से बनने वाली खजराना कनाड़िया लिंक रोड बनने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उक्त लगभग 1400 मीटर लंबी और करीब 60 फीट चौड़ी लिंक रोड बनने से बंगाली और कनाड़िया क्षेत्र से खजराना गणेश मंदिर आने वालों को विकल्प के रूप में नया शॉट कर्ट वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। साथ ही त्यौहारों, नए साल, तिल चतुर्थी मेला, गणेश चतुर्थी जैसे भव्य बड़े अवसर के समय भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को बेहतर और सुलभ दर्शन करने के लिए उक्त नई लिंक रोड सड़क का बेहतर विकल्प के रूप में उपयोग हो सकेगा।

मामला कोर्ट में जाने से अटका है लंबे समय से

निर्माण कार्य-जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने प्लानिंग के साथ खजराना – कनाड़िया लिंक रोड की योजना करीब चार – पांच साल पहले बनाई थी। लेकिन करीब सवा किमी लंबे हिस्से में खुदाई के बाद मामला कोर्ट में चले जाने के बाद से रुका पड़ा है। वहीं अब एक बार फिर से उक्त महत्वपूर्ण लिंक रोड़ निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की चर्चा होने से भक्तों को भी इससे बड़ा लाभ होने की उम्मीद जागी है। इधर पहले यह तय हुआ था कि इस सड़क निर्माण का आधा खर्च निगम उठाएगा और आधा खर्च मंदिर प्रबंधन को देना तय किया गया था। करीब 10 करोड़ की लागत से बनने वाली लिंक रोड का बजट भी इतने समय से काम अटकने से बढ़ गया है ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू होने पर खर्च कौन उठाएगा इस पर भी सवाल उठने लगे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8