कल भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में कोर कमेटी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, संपतिया उइके, प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लबकुमार देव, सहप्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, फग्गनसिंह कुलस्ते, लता वानखेड़े जैसे दिग्गज मौजूद थे। उनमें इंदौर से जुड़े मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संगठनहित में अपनी बात रखी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




