इंदौर। स्थानीय नेशनल बास्केटबॉल एकेडमी, इन्दौर के बास्केटबॉल काम्पलेक्स में ग.प्र. बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट, इन्दौर व्दारा आयोजित सब जुनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता अपने अन्तिम दौर में पहुंच गयी है। कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट, इन्दौर के सचिव लक्ष्मीकांत पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें रतलाम कार्पोरेशन ने देवास जिला 47-16, उज्जैन कार्पोरेशन ने भोपाल कार्पोरेशन 70-37, मन्दसौर जिला ने रीवा जिला 74-55 एंव इन्दौर जिला ने रतलाम जिला को 41-37 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाईनल में आर सी सी भोपाल ने इन्दौर जिला को 72- 21 अंकों से पराजित कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। विजेता भोपाल की टीम मध्यान्तर तक 36-14 अंकों से आगे थी। भोपाल की ओर से अमन ने 26, दिव्यांश धाकड ने 15 अंकों का योगदान दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




