भादौ मास के दूसरे सोमवार को आज बाबा महाकाल की उज्जैन में राजसी सवारी निकाली जाएगी। अंतिम सवारी में शामिल होने के लिए इन्दौर से बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन के लिए निकले है। इन्दौर के अलग- अलग समूह द्वारा उज्जैन में भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र से भी बडी संख्या में सवारी में शामिल होने भक्त पहुंच रहे है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पालकी का पूजन करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




