शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
मध्यप्रदेश

ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और सदस्य घेराव के लिए कल जाएंगे भोपाल

ओबीसी समाज के आरक्षण एवं लंबित नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा के तत्वावधान में कल 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में…

ओबीसी समाज के आरक्षण एवं लंबित नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा के तत्वावधान में कल 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश महासचिव सूरज सिंह बोडाना एवं ओबीसी महासंघ इंदौर के जिला अध्यक्ष तिलक सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए समाज के सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता से अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 30 हजार ओबीसी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद आरक्षण संबंधी विवाद के कारण अब तक नौकरी ज्वाइन नहीं कर सके हैं, उनका कहना है कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था लेकिन न्यायालय में दायर याचिका के बाद 13 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगने से हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। 8 वर्षों से समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। अब कल प्रदेश के हर शहर और जिलों से ओबीरी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इंदौर शहर और जिले से भी पदाधिकारी कल सुबह भोपाल रवाना होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें