सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

एमपीपीएल लेग-2 का आयोजन 25 से

इंदौर। मध्य प्रदेश में पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और प्रदेशभर के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में मध्य प्रदेश पिकलबॉल लीग (एमपीपीएल) द्वारा लीग…

इंदौर। मध्य प्रदेश में पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और प्रदेशभर के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में मध्य प्रदेश पिकलबॉल लीग (एमपीपीएल) द्वारा लीग के दूसरे चरण यानी एमपीपीएल लेग-2 का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक हाउस ऑफ डिंक, भोपाल में होगा। इंदौर में आयोजित एमपीपीएल के पहले लेग को मिली शानदार सफलता के बाद अब भोपाल लेग को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आयु एवं वर्गों को मिलाकर कुल 19 कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें