मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

सांसद को सहसंयोजक बनाए जाने पर छिड़ी बहस

किसी ने अपमान बताया तो किसी ने दिया भोपाल का उदाहरण

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर जिले में संयाजन टोली बनाई गई है। शहर में सांसद शंकर लालवानी को सहसंयोजक बनाए जाने पर नई बहस छिड़ गई है।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जब से पद पर बैठे हैं, तभी से उनके मिस मैनेजमेंट के कारण कई बार चर्चाएं गर्म हो जाती हैं। सेवा संकल्प अभियान के लिए बनाई गई टोली में जीतू जिराती को संयोजक बनाया गया है। वहीं शंकर लालवानी, दीपक जैन टीनू, सुधीर कोल्हे, सौगात मिश्रा और प्रियंका चौहान को सहसंयोजक बनाया गया। नेताओं को दायित्व मिलने की सूची जारी होने के बाद चौंकाने वाले नाम लालवानी को सहसंयोजक बनाए जाने का था। कुछ लोगों ने इसे सांसद का अपमान बताया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी है। इस पर भोपाल का उदाहरण भी दिया जा रहा है। भोपाल में सांसद आलोक शर्मा अभियान के क्रियानवयन की कमान संभालेंगे। हालांकि भाजपा में किसी भी अभियान के लिए दायित्व पद के हिसाब से नहीं दिए जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो इस मामले में बहस छिड़ गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें