मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

इंदौर। द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल, कैंपस-2, सुपर कॉरिडोर में 5 एवं 6 सितंबर को आयोजित मिनी एवं सब- जूनियर मध्य प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में…

इंदौर। द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल, कैंपस-2, सुपर कॉरिडोर में 5 एवं 6 सितंबर को आयोजित मिनी एवं सब- जूनियर मध्य प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक वर्ग में मंदसौर टीम विजेता, भोपाल टीम उपविजेता रही, जबकि देवास टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में भोपाल टीम विजेता, इंदौर टीम उपविजेता तथा उज्जैन टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर- 14 बालक वर्ग में मंदसौर टीम विजेता, भोपाल टीम उपविजेता तथा देवास टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भोपाल टीम विजेता, उज्जैन टीम उपविजेता तथा इंदौर टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्य टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि रितेश नागर, एम.पी. हायर एजुकेशन, गवर्नमेंट कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर रहे। इस अवसर पर वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रेनू गुरनानी एवं स्पोर्ट्स एचओडी अभिषेक यादव सहित त्रत्विक मिश्रा, हाईकोर्ट एडवोकेट, राकेश सलीम एवं गुरुवचन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें