मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में इंदौर के खंडवा रोड स्थित बाईग्राम में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां उनके ठहरने, चाय-नाश्ता, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी तरह की व्यवस्था इंदौर जिले के उज्जैन रोड़ के सांवेर के ग्राम राजोदा में भी की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विवेक सोनी सहित अन्य भी मौजूद थे। विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पड़ाव स्थल बाईग्राम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारी राकेश परमार, कलेक्टर वर्मा ने कहा कि पड़ाव स्थल पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विश्राम की व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा आवश्यकतानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें। साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुगम रहे इस पर भी पुलिस ध्यान देगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




