सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

हड़ताल का आह्वान करने वाले कल्याणे गुट ने कहा हड़ताल समाप्त नहीं हुई

जनप्रतिनिधि क्यों नहीं संभाल सके कमान कल है आखिरी दिन, हो सकता है अनिश्चितकालीन कर दी जाए, 10 अक्टूबर को उज्जैन में मुख्यमंत्री निवास पर बैठेंगे धरना पर

वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के इंजीनियर संतोष कल्याणे ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने की अफवाह उड़ाई जा रही है, जबकि हमारी पांच दिवसीय हड़ताल आज भी जारी रही और कल भी जारी रहेगी। हो सकता है कि कमेटी निर्णय करे कि इस पांच दिवसी हड़ताल को और अनिश्चितकालीन किया जाए। हमारी मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी या जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हमारा हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। संतोष कल्याणे ने बताया कि 10 अक्टूबर शनिवार को वे उज्जैन में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष सफाई कर्मियों की जो मांगे हैं उन मांगों को लेकर धरना पर बैठेंगे। हमने किसी तरह की हड़ताल समाप्त नहीं की है। क्योंकि अभी मांगों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है ना ही इस मुद्दे पर कोई प्रस्ताव भोपाल ठोस रूप से नहीं भेजे गए हैं। कलेक्टर के द्वारा मोर्चा संभालने के बाद तो हालात सुधर गए हैं लेकिन ऐसे में प्रश्न यही है कि आखिर इंदौर नगर निगम के जन प्रतिनिधि इस स्थिति को सुधारने के लिए कमान क्यों नहीं संभाल सके। जब हालात सुधर गए तब दौरे पर जाना एक सामान्य बात है। जब हालात बिगड़े हुए थे उसे समय पर हालात संभालने के लिए लीड करना महत्वपूर्ण होता है। जनता के प्रतिनिधियों की परिषद के होते हुए यदि अधिकारियों को ही मामले को हैंडल करना पड़े तो फिर कई प्रश्न उठते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें