सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

एशियाई बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में मप्र के बॉडी बिल्डर छाए रोहित जेठवा को गोल्डन सम्मान थाईलैंड में लहराया तिरंगा

इंदौर। थाईलैंड की बैंकॉक सिटी आयोजित 58 वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत टीम की और से शानदार प्रदर्शन करते उज्जैन के अफराज ने मेंस फीजीक एवं…

एशियाई बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में मप्र के बॉडी बिल्डर छाए रोहित जेठवा को गोल्डन सम्मान थाईलैंड में लहराया तिरंगा

इंदौर। थाईलैंड की बैंकॉक सिटी आयोजित 58 वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत टीम की और से शानदार प्रदर्शन करते उज्जैन के अफराज ने मेंस फीजीक एवं नीमच के अबराज ने 80 किग्रा बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं मध्य प्रदेश एवं भारत की गौरव गरिमा में वृद्धि की। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश मुख्यालय उज्जैन के में

एशियाई बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में मप्र के बॉडी बिल्डर छाए रोहित जेठवा को गोल्डन सम्मान थाईलैंड में लहराया तिरंगा

महासचिव अतिन तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के खिलाडी लगातार बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे है।

पूर्व में भी उज्जैन के अफराज ने साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर साउथ एशिया का खिताब, स्वर्ण पदक अर्जित कर भूटान में तिरंगा लहराया था और अब अरब़ाज मि इंडिया बनने के बाद मि एशिया भी बने है। इंदौर के रोहित जेठवा के शानदार कार्य को देखते हुए वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग के अध्यक्ष दतुक पॉल शुआ द्वारा रोहित को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। शहर आगमन पर अफराज, अबराज, एवं रोहित जेठवा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत आयरन गेम्स परिवार द्वारा किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें