धार रोड सिरपुर के समीप श्री हरिद्रा गणेश धाम में भक्ति की धूम भक्तों की नजर आ रही है। हरिओम महाराज के भजनों पर धाम में श्रद्धालु झूम उठते है। 20 सितंबर को महाकाल सरकार सनी अलबेला की भजन प्रस्तुति होगी। पुजारी बांके बिहारी शास्त्री ‘हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मानित किए गए। भगवती शर्मा, माखन चौधरी, लखन सिंह, अंकुर शर्मा, नितिन पटेल, अंकित परमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




