प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी इंदौरी डॉ. संजय कामले को पटवारी ने प्रारंभिक दौर में ही प्रदेश संगठन महामंत्री बनाकर भोपाल में जमा रखा है। अब कामले को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ कांग्रेस आलाकमान ने कामले को मप्र कांग्रेस के संपत्ति एवं जायदाद विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने की है। दोहरा दायित्व मिलने पर इंदौर सहित प्रदेश भर के कई कांग्रेस नेताओं ने बधाई भी दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




