महू के राजमोहल्ला स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भगवान का मोरपंखी द्वार के अलावा गोवर्धनधारी कृष्ण के रूप में श्रृंगार किया और झांकी भी सजाई। श्रद्धालुओं ने कहा कि वृंदावनधाम राजमोहल्ला महू में उतर आया है। उक्त जानकारी रामकिशोर शर्मा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




