न.प्र.)। भोपाल में सागर शराब कांड के पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी की टीम एवं कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और पीड़ित परिवारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। इंदौर जिले की टीम ने भी भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में सहभागिता की और सागर शराब कांड के पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने मांग रखी कि सागर शराब कांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। कमल गुप्ता, अनुराग यादव सहित अन्य आप नेता भोपाल पहुंचे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




