सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

आम आदमी पार्टी नेता धरना में शामिल होने कल भोपाल जाएंगे

सागर जिले के बंडा तहसील में शराब हादसा में कई लोगों की मृत्यु हुई थी। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने कल भोपाल में सुबह 11 बजे से एक…

सागर जिले के बंडा तहसील में शराब हादसा में कई लोगों की मृत्यु हुई थी। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने कल भोपाल में सुबह 11 बजे से एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया है। जितेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में होने वाले धरना में इन्दौर से भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि धरना के माध्यम से प्रत्येक मृतक परिवार को 25 लाख मुआवजा देने, दोषियों को दंडित करने व अवैध शराब की बिक्री बंद करने की मांग की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें