शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई
इंदौर

के.के. यादव के जन्मदिन पर दोपहर में पौधारोपण और सम्मान आज रात बड़ा मटकी फोड़ आयोजन

संस्था यादव अहीर युवा स्ट्रांग ग्रुप एवं समस्त यादव अहीर समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक पूर्व पार्षद के.के.…

संस्था यादव अहीर युवा स्ट्रांग ग्रुप एवं समस्त यादव अहीर समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। संस्था के संरक्षक पूर्व पार्षद के.के. यादव का भी आज जन्मदिन है। इस अवसर पर संस्था के बैनरतले आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक पार्षद शिवम यादव ने बताया कि भगवान कृष्ण के साथ के.के. यादव के जन्मदिन पर आज दोपहर 12 से संध्या 4 बजे तक पौधारोपण, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सांवेर रोड स्थित सनी रिसोर्ट पर किया जा रहा है। छात्रों के सम्मान के साथ उन्हें शिक्षण सामग्री भी भेंट की जाएगी। समाजजनों का सम्मान भी होगा। 11 हजार पौधों का लक्ष्य है। आज 121 पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की जाएगी। महाआरती के बाद फरियाली और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। संस्था सृजन के बैनरतले आज कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 8 बजे से सागर ज्यूस के समीप गौराकुण्ड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजेता को 51 हजार का इनाम दिया जाएगा। कमलेश खंडेलवाल, तनूजा खंडेलवाल ने बताया कि मुंबई तक के लोग मटकी फोड़ने के लिए आरहेहै।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें