महाराजा अग्रसेनजी केवल एक महान राजा ही नहीं, बल्कि ऐसे समाज-निर्माता थे, जिन्होंने समानता, सहयोग, स्वावलंबन और उद्यमिता को समाज की शक्ति बनाया, उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, खासकर हमारी युवा पीढ़ी के लिए। आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी आकार दे रहा है। आइए, महाराजा अग्रसेनजी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम अपने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, उद्यमिता और सेवा के साथ आग बढ़ने का अवसर दें। इस पावन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा एवं सम्मेलन में हमारे अग्रबंधु, माताएं-बहनें और विशेष रूप से हमारे युवा साथी एवं बच्चे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और इस आयोजन को अपनी ऊर्जा और सहभागिता से भव्य बनाएँ।
आइए, इस अग्रसेन जयंती पर हम संकल्प लें…अपनी सफलता को समाज की प्रगति से जोड़ेंगे… अपने ज्ञान को नई पीढ़ी के साथ साझा करेंगे, और सहयोग की भावना से एक मजबूत एवं समृद्ध समाज का निर्माण करेंगे। आप सभी अपने परिवार के साथ आगामी त्योहारों को प्रेम, शांति और उल्लास के साथ मनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रेम बना रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




