सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फूड सेफ्टी ऑफिसर की नई वैकेंसी आएगी या नहीं? यह बड़ा सस्पेंस

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 30 दिसंबर को ताबड़तोड़ कई वैकेंसी जारी करेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती की…

फूड सेफ्टी ऑफिसर की नई वैकेंसी आएगी या नहीं? यह बड़ा सस्पेंस

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 30 दिसंबर को ताबड़तोड़ कई वैकेंसी जारी करेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती की वैकेंसी आएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली परीक्षा में 67 से बढ़कर पद 123 हो गए थे। अब सवाल यह है कि क्या विभागों के पास नए पद बचे है? अगर नहीं, तो नई वैकेंसी कैसे आएगी। हालांकि 2027 एमपी में युवा वर्ष है। इसी कारण ज्यादा वैकेंसी आएगी। इसी के चलते फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती आने की उम्मीद है। पिछली फूड सेफ्टी आफिसर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट यानी चयन सूची तीन माह पहले घोषित हो चुकी है। सबको नई वैकेंसी का इंतजार है।

इस साल ये भी सवाल

– पिछली बार स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम में कुल 32 पद थे। अब 200 से अधिक आने की उम्मीद है। – फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद जो भरे हैं वह 17 साल के इंतजार के बाद यह भराए है। 123 पदों के लिए 480 दावेदार इंटरव्यू के लिए पहुंचें थे। सूची आ चुकी है।

राज्य सेवा भी बड़ा सवाल

राज्य सेवा परीक्षा की वैकेंसी भी दिसंबर में आएगी। पद, संख्या नियम को लेकर कई सवाल है। पीएससी ने पिछली बार वैकेंसी में सबसे कम पद दिए थे। सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भी सबसे कम 1239 ही दिए क्योंकि विषय घट गए। 20 से भी कम विषय थे। दरअसल 2022 में 34 विषयों के 1669 पद निकाले। लाइब्रेरियन व स्पोर्ट्स आफिसर के पद अलग से दिए गए। 2024 में 23 विषयों के 1918 पद निकाले। लाइब्रेरियन व स्पोर्ट्स आफिसर के अलग से पद दिए गए। जबकि 2025 में 19 विषयों के 1239 पद निकाले।

10 वैकेंसी संभव

बताते है कि दिसंबर में कुल 10 वैकेंसी आएगी। उसमें स्टेट इंजीनियरिंग, राज्य सेवा, वन सेवा और असिस्टेंट मैनेजर के साथ सहायक प्राध्यापक, सेट आदि शामिल है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें