सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पीडब्ल्यूडी बंगलों में लाखों रुपए के फर्नीचर की देगा सौगात

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने नवनिर्मित निरीक्षण बंगलो में आने वाले दिनों में नए फर्नीचर के आपूर्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत अब आने वाले…

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने नवनिर्मित निरीक्षण बंगलो में आने वाले दिनों में नए फर्नीचर के आपूर्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत अब आने वाले दिनों में दशहरे के बाद लाखों रुपए खर्च कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने नवनिर्मित बंगलों में कई तरह के नवीन फर्नीचर की मांग की पूर्ति के लिए निविदा जारी की गई है। जिसके तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा इनकम टैक्स दफ्तर के आसपास अपने नवनिर्मित बंगलो में विभिन्न प्रकार की कैटेगरी में फर्नीचर निर्माण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल सीपीडब्ल्यूडी द्वारा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत शहर के विभिन्न शासकीय क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित बंगलो और पुराने दफ्तर और बंगलों में विभिन्न फर्नीचर की डिमांड की आपूर्ति के लिए योजना बनाकर निविदा जारी की है। जिसके तहत लाखों रुपए खर्च कर जहां जैसी डिमांड है उस हिसाब से फर्नीचर निर्माण कर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिससे आने वाले दिनों में दीपावली से पहले विभाग द्वारा नए बंगलो के अलावा दफ्तर और ऑफिस में लंबे समय से फर्नीचर की डिमांड को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही सालों पुराना फर्नीचर बदलने का काम किया जाएगा। जिसको लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के द्वारा लंबे समय से विभिन्न दफ्तरों और नवीन बंगलों में फर्नीचर आपूर्ति की डिमांड की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी होने की उम्मीद जगी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8