हाल ही में इंदौर में हुए भारत और वेस्टइंडीज के टी20 मैच में भाग लेने के लिए इंदौर आई भारतीय क्रिकेट टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी उसके पास में लगी हुई इंदौर के रियल हीरो की स्टेचू अंधेरे में गुम रही। इंदौर शहर को स्वच्छता में देश में नंबर वन का खिताब सातवीं बार मिलने को यादगार बनाए रखने के उद्देश्य से रेडिसन होटल चौराहे पर नगर निगम द्वारा रियल हीरो की सुंदर प्रतिकृति बनाई गई थी। इस सुंदर एवं आकर्षक प्रतिकृति में सफाई मित्रों को स्वच्छता का रियल हीरो दर्शाया गया है। इस प्रतिकृति को बड़े ही सुंदर ढंग से बनाया गया था और इस पर आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई थी, लेकिन पिछले 6-7 माह से यह स्थल नगर निगम की उपेक्षा का शिकार है। यहां लगी सभी लाइटें बंद हो गई हैं। स्टैचू भी टेढ़े-मेढ़े हो रहे हैं। इस परिसर में लगाई गई हरियाली भी सूखने लगी है। आश्चर्य तो इस बात का है कि पिछले शनिवार से होटल रेडिसन में 2 देशों की क्रिकेट टीमें उनके कोच, पूरा स्टाफ देश विदेश की मीडिया के प्रतिनिधि इसी होटल में ठहरे हुए थे इसके बावजूद भी शहर के गौरव और इंदौर की पहचान दर्शाने वाले स्वच्छता के इस मॉडल नगर निगम इन लोगों के सामने भी नहीं दिखा पाया। यह स्थल अंधेरे में ही डूबा रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



