प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिजासन माता टेकरी पहुंच रहे हैं, कई श्रद्धालु पैदल भी माँ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट थाना के समीप आए दिन सांप निकलने की सूचना मिलती है। आज सुबह मोटा अजगर फुटपाथ पर नजर आया, इसकी जानकारी चिड़ियाघर से संबंधित अधिकारी, निगम कन्ट्रोल रूम और पुलिस विभाग को भी दी गई। किसी ने भी इस अजगर के मामले में जिम्मेदारी नहीं निभाई और यही कहा कि थाना सामने है तो थाना में ही कहो। इधर पुलिस का जवाब मिला कि यह काम हमारा नहीं है, मौजूद थाना में पुलिसकर्मियों ने कहा कि हमारे यहां सांप और अजगर पकड़ने में कोई महारत नहीं रखता है। आखिराकर वहां लोगों का मजमा लग गया और वह अजगर धीरे-धीरे चलता हुआ झाड़ियों में चला गया, इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बड़े-बड़े सांप भी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




