बायपास पर स्थित भंडारी रिसोर्ट के पास में नर्मदा की मेन लाइन फूट गई है। इस लाइन के फूट जाने से 15 फीट की ऊंचाई तक पानी उछल रहा है। यह पानी इस तरह से उछल रहा है कि दूर से ऐसा लगता है जैसे कोई फव्वारा चल रहा हो। इस समय जब शहर पानी के संकट से दो-दो हाथ करने की स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। आज प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के द्वारा भोपाल के अधिकारियों के साथ इंदौर में आने वाले समय में पैदा होने वाले पानी के संकट पर चिंतन के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में इस बात की योजना बनाई जाएगी कि इंदौर को पानी के संकट से कैसे बचाया जाए और यहां पर संकट को किस तरह से कम से कम किया जाए। इस स्थिति के बीच में आज सुबह भंडारी रिसोर्ट के पास में पानी की लाइन फूट गई। यह लाइन जैसे ही फूटी उस लाइन में से पानी की बौछार निकलकर उछली। पानी की यह बौछार 15 फीट ऊंचाई तक जा रही थी। ऐसे में पास में स्थित पुल से गुजरने वाले लोगों को ऐसा लग रहा था जैसे की नीचे कोई फव्वारा चल रहा हो। पानी की इस लाइन के फूट जाने के कारण लाखों गैलन पानी व्यर्थ ही बह रहा था। इस क्षेत्र से गुजर रहे लोगों के द्वारा इस स्थिति को देखकर नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। यह सूचना मिलने के बाद इस लाइन को बंद करने का काम शुरू किया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस लाइन में पानी बहना जारी था और यह पानी व्यर्थ बह रहा था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




