सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

9/11 दोहराने की थी तैयारी? वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्त्राइल की मशहूर इमारत

जुलाई में ही इजरायल में हमला करने की प्लानिंग में था आतंकी को-पायलट हम्मामी

दुबई से इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट पर हमला करने वाले कथित आतंकी को-पायलट हमाम-अल- हम्मामी ने जुलाई में इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट को क्रैश करने की प्लानिंग बनाई थी। जुलाई में ऐन वक्त पर उसने अपने इस प्लान को रद्द कर दिया था।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट को लेकर हम्मामी ने कथित तौर पर बताया कि लैंडिंग के समय वह आखिरी पल में विमान को किसी इमारत या दूसरे विमान से टकराने की प्लानिंग में था। वह इजराइल की किसी मशहूर इमारत से प्लेन को टकराना चाहता था। उसने जानबूझकर तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट की तलाश की थी। इसी वजह से उसने फ्लाईदुबई चुना था। एक इजरायली अधिकारी ने जांच से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर कहा कि संदिग्ध ने संभवतः अकेले ही हमला किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें