गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

विजयवर्गीय बोले शॉवर से नहीं, बाल्टी से नहाएं

पितृ पर्वत पहुंचकर गिलास हाथ में लेकर दिया मंत्री ने संदेश

विजयवर्गीय बोले शॉवर से नहीं, बाल्टी से नहाएं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के अलावा मालवा-निमाड़ में कम हुई बरसात के मुद्दे पर कल पितृ पर्वत पर हनुमानजी के सामने पानी का गिलास लेकर खड़े हुए वीडियो बनवाकर उद्बोधन दिया कि प्रदेशवासी वर्तमान में पानी बचाए। विजयवर्गीय ने चेतावनी भी दी कि आने वाली गर्मी में जल संकट की संभावना है इसलिए हमें अभी से तैयारी शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने गिलास हाथ में लेकर कहा कि हम पानी की कीमत और मूल्य को समझे। पितृ पर्वत पर चारों तरफ हरियाली है और यहां लोगों ने 4 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। मंत्री ने कहा कि इंदौर में वर्षा 37 से 40 इंच होती है, लेकिन इस बार 20 से 21 इंच बरसात हुई है। इस बार इन्द्र देवता की कृपा कम रही। मालवा-निमाड़ में भी औसतन बरसात 20 से 21 इंच हुई है।

विजयवर्गीय ने सभी गरबा पंडाल के संचालकों से यह भी आह्वान किया कि नवरात्रि में माताजी के सामने सारे पदाधिकारी के अलावा आने वाले भक्तों को भी पानी बचाने का संकल्प दिलाए। विजयवर्गीय ने यहां तक कहा कि जो घरों में पीने के पानी के लिए आरओ लगे हैं उसमें भी वेस्ट पानी निकलता है उसे भी एकत्रित किया जाए और उस पानी से घर को पोछा लगवाया जाए। पानी की टंकी ओवर फ्लो होने पर 20 से 25 लीटर पानी बह जाता है, इसलिए टंकी में अलार्म लगाए। महत्वपूर्ण बात विजयवर्गीय ने कही कि शॉवर से नहाने में लगभग 200 लीटर पानी लगता है और बाल्टी से 25 से 30 लीटर पानी में नहाया जा सकता है। विजयवर्गीय ने यहां तक संदेश दिया कि बर्तन और कपड़े धोते समय नल खुला न छोड़े, बाल्टी में पानी लेकर बर्तन व कपड़े धोए। हमें इंदौर से ही पानी बचाने का संदेश देना है। परिवार का एक सदस्य पूरे परिवार को पानी बचाने का संदेश दें। पूरा परिवार एक साथ बैठकर पानी बचाने को लेकर चार्ट बनाए और उसी के अनुसार काम करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2