मप्र वैश्य महासम्मेलन द्वारा 25 से अधिक वैश्य समाजों के 30 वर्ष से अधिक आयु और उच्च शिक्षित विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए रविवार 27 सितम्बर को रवीन्द्र नाट्या गृह में हो रहे परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विचार मंथन के लिए आज शनिवार 8 अगस्त को शाम 7 बजे मल्हारगंज थाने के पास स्थित फतेहपुरिया समाज भवन पर आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें शहर के सभी प्रमुख वैश्य घटकों के पदाधिकारी शामिल होंगे। दिनेश मित्तल, अरविन्द बागडी, अशोक खंडेलवाल, शिव जिंदल, राजेश गर्ग एवं 25 वैश्य घटक के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




