सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वैभव, चैतन्य व अत्कर्ष खिताबी दौड़ में

मध्य प्रदेश सीनियर चयन शतरंज स्पर्धा हुई रोचक

इंदौर। सातवें राउंड के बाद नरसिंहपुर के वैभव नेमा, जबलपुर के चैतन्य अवध एवं उत्कर्ष अग्रवाल 6.5 अंकों के साथ खिताबी दौड़ में है तो इंदौर की डब्ल्यूएफएम सेरा डागरिया, प्रकाश यादव, हितेश सिंह जरिया, अजय विरवानी, अनमोल चौहान एवं कविन कपूर सहित 9 अन्य खिलाड़ी दूसरे स्थान पर अभी भी कड़ी टक्कर देरहेहै। यूनाइट द्वारा, डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के सहयोग से एवं श्री वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित 1 लाख रुपए इनामी राशी की मध्य प्रदेश राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2026 में सातवें राउंड के मुकाबलों के बाद शीर्ष इंदौर चेस क्लब स्थान के लिए संघर्ष बेहद रोमांचक हो गया है।

सातवें राउंड की पहली टेबल पर नरसिंहपुर के वैभव नेमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर की डब्ल्यूएफएम सेरा डागरिया को पराजित किया, दूसरी टेबल पर इंदौर के कियान पोरवाल को जबलपुर के एआईएम चैतन्य अवध के हाथों हार का सामना करना पड़ा तो तीसरी टेबल पर इंदौर के अजय विरवानी और उज्जैन के मृदुहास त्रिपाठी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।

चौथी टेबल पर इंदौर के हितेश जरिया और इंदौर के ही प्रकाश यादव के बीच भी मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ तो पांचवीं टेबल पर जबलपुर के उत्कर्ष अग्रवाल ने इंदौर के आरव माहेश्वरी को हराया।

छठी टेबल पर ग्वालियर के प्रदीप मिश्रा को जबलपुर के कामद मिश्रा ने पराजित किया, जबकि सातवीं टेबल पर इंदौर के समर्थ रेड्डी श्यामसुंदर कोमुलवाड को ग्वालियर के एफएम सुनील राठौर ने हराया। ग्वालियर के ओम भटिजा ने इंदौर के दर्शिल अय्यर को हराया। नौवीं टेबल पर खंडवा के अक्षय सिंह तोमर ने भोपाल के सूरज चौधरी को मात दी और दसवीं टेबल पर इंदौर की अन्वेशा छजलानी का मैच आयुष मिश्रा के साथ ड्रॉ हुआ। प्रथम 4 विजेताओं का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन एवं अन्य कैटेगरी का पुरस्कार वितरण अंतिम आठवें राउंड के पश्चात वैष्णव ट्रस्ट एवं डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें