दो दिन पहले राहुल गांधी इंदौर आए थे और उनके मंच पर आने के पूर्व चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भीड़ में पुलिस भी पहुंच गई थी और छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया गया था। इस पर कल से पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का बयान नजर आया, जो चर्चा में बना। उन्होंने कहा कि किसी के बाप का कार्यक्रम नहीं है, यह राहुल गांधी का कार्यक्रम है। वहीं इसके बाद एक और बयान वीडियो के माध्यम से सज्जनसिंह वर्मा का चर्चा में आया, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 6 में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बयान में कहा कि छोटी बहन क्षेत्रीय पार्षद चौड़ी हो गई है, विजयवर्गीय नाम बोल रहे थे और वे नाम बोलना भूले तो बोले कि संध्या दीदी इतनी चौड़ी हो गई है कि तुम नजर नहीं आ रही हैं, इस पर भी सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि यह बयान मंत्री कैलाश विजयर्वीय ने दिया जो ठीक नहीं है, अगर यह बयान कांग्रेस देती तो इसे भाजपा मुद्दा बना लेती और न जाने कौन-सा व्याकरण निकाल लेती। वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




