सऊदी अरब और हूतियों के बीच बवाल जितना बढ़ रहा है, उतना ही प्रेशर अमेरिका पर भी है। सऊदी बार- बार डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांग रहा है और आखिरकार अब यूएस आर्मी अलर्ट पर नजर आ रही है। खबरें हैं कि अमेरिका का बी-1बी लांसर लॉन्ग रेंज बॉम्बर ब्रिटेन के आरएएफ फेयर फोर्ड एयर बेस से निकल चुका है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैंप डेविड में अपना वीकेंड वेकेशन को तय समय से पहले खत्म कर दिया है। वह एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस लौट रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




