अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है। अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इन राज्यों ने भारत समेत 60 व्यापारिक साझेदार देशों से होने वाले आयात पर लगाए गए नए टैरिफ को चुनौती दी है। मुकदमा ओरेगन और न्यूयॉर्क समेत 25 राज्यों ने दायर किया है। सभी राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर या अटॉर्नी जनरल हैं। राज्यों का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन पहले जिन व्यापक आयात शुल्कों को अदालत गैरकानूनी बता चुकी है, उन्हें अब अलग कानूनी आधार पर दोबारा लागू करने की कोशिश कर रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




