सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज घर के सर्व पितरो को किया जा रहा है याद

सर्वपितृ अमावस्या पर दी जा रही है धूप, ब्राह्मणों को कराया जा रहा है भोज

आज श्राद्ध का अंतिम दिन है और अमावस्या का श्राद्ध किया जा रहा है। वहीं आज सर्वपितृ याने अगर कोई पितृ को श्राद्ध में लेने से चुक हुई तो उन्हें भी याद कर उनके नाम की धूप भी दी जा रही है। घरों में प्रसादी बनाई गई है और पूजन, धूप के बाद परिजन भी सर्वपितृ अमावस्या की प्रसादी ले रहे हैं। घरों में सभी पितरों को याद कर भोग गाय और कौवे के लिए भी निकाली जाती है, लेकिन दोनों कहीं जगह नजर नहीं आ रहे हैं। घरों में ब्राह्मणों को भी सर्वपितृ अमावस्या पर भोज के लिए आमंत्रित कर ससम्मान भोजन कराने के बाद तिलक और दक्षिणा का क्रम भी जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5