शहर में नागरिकों को एक बार फिर ठंड का एहसास हो गया है। तापमान ने नीचे की तरफ गोता लगा दिया है। शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
अभी एक दिन पहले ही शहर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था। मात्र 24 घंटे में तापमान में बड़ा बदलाव आ गया है। इस अवधि में तापमान भी गिर गया और हवा भी तेज हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। आज प्रातः 8.30 बजे तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय पर 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




