शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जनगणना प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव से शीघ्र मानदेय देने की मांग की है। जनगणना का कार्य देख रहे सयुंक्त संचालक सांख्यिकी अधिकारी प्रेमचंद परस्ते को संगठन ने दी चेतावनी यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। मानदेय कब दिया जाएगा इसे लेकर सांख्यिकी अधिकारी भी भ्रम में हैं। योजना अधिकारी भूरिया मेडम ने बताया कि पोर्टल नहीं चल पा रहा है इसलिए भुगतान में परेशानी आ रही है, जल्द ही राशि खातों में डाल दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में हरीश बोयत, अशोक मालविया, प्रवीण यादव, दिनेश परमार, अरुण पांडे, पवन मोहनिया, पंकज पिंगले, मनोहर परमार, अविनाश सैनी, राकेश गहलोत, ज्योति वर्मा, प्रीति वर्मा उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






