बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर जिले में 4.25 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की मिली सब्सिडी

मध्य प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सितंबर बिल माह के दौरान मालवा-निमाड़…

इंदौर जिले में 4.25 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की मिली सब्सिडी

मध्य प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सितंबर बिल माह के दौरान मालवा-निमाड़ के 15 जिलों के 30 लाख 67 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिला है। इन्हें 169 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मप्र शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट तक दी जाती है। सौ यूनिट से 150 यूनिट तक खपत होने पर 100 यूनिट के बाद प्रचलित दर से बिल तैयार होता है। तीस दिन के अंतराल में 150 यूनिट कुल खपत या प्रतिदिन पांच यूनिट औसत खपत से ज्यादा होने पर उस माह की सब्सिडी प्रदान नहीं की जाती है। पिछले एक माह के दौरान मालवा-निमाड़ में 30 लाख 67 हजार उपभोक्ताओं को 169 करोड़ रूपए की सब्सिडी देकर अटल गृह ज्योति योजना से लाभान्वित किया गया है। लाभान्वित उपभोक्ताओं के बिल में 600 रूपए की अधिकतम सब्सिडी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पिछले एक माह में इंदौर जिले में करीब 4.25 लाख से अधिक उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए है। इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को उन्नीस करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। इसी तरह धार जिले में 2.90 लाख, उज्जैन जिले में 2.87 लाख, खरगोन जिले में 2.76 लाख, रतलाम जिले में 2.34 लाख, मंदसौर जिले में 2.23 लाख, देवास जिले में 2.14 लाख एवं अन्य जिलों खंडवा, बड़वानी, नीमच, शाजापुर, आगर, झाबुआ, बुरहानपुर, आलीराजपुर में 85 हजार से लेकर 1.90 लाख उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्रदान की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10